पोरवाल समाज का परिचय सम्मेलन 21 को
रतलाम| जांगड़ापोरवाल समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 सितंबर को मंदसौर में होगा। जिला पंजीयन प्रभारी अजय धनोतिया ने बताया सम्मेलन राजीव गांधी उद्यान में होगा। समाज की स्मारिका का प्रकाशन भी किया। इसमें 922 प्रत्याशियों के नाम हैं। अधिक जानकारी के लिए समाजजन चांदनीचौक कोठारी काॅम्प्लेक्स स्थित निहारिका ज्वैलर्स पर संपर्क कर सकते हैं।