गायत्री परिवार करेगा तर्पण
रतलाम | अखिलविश्व गायत्री परिवार रविवार सुबह 8.30 बजे से गायत्री मंदिर काटजूनगर में श्राद्ध तर्पण करेगा। यज्ञाचार्य कैलाश जोशी और मुख्य ट्रस्टी पी.आर. शर्मा ने बताया तृप्ति के लिए तर्पण किया जाता है। स्वर्गस्थ आत्माओं को भौतिक उपकरणों की जरूरत नहीं होती। पितरों का सूक्ष्म स्वरूप शुभ कार्यों से तृप्ति का अनुभव करता है। तर्पण के लिए इच्छुक लोग शामिल हो सकते हैं। महिलाएं भी भाग ले सकती हैं।