फोरलेन पर गाय-बछड़ों को छुड़वाया
फोरलेन पर गाय-बछड़ों को छुड़वाया
रतलाम | फोरलेनपर चैकिंग के दौरान टोल नाके के पास बिलपांक पुलिस ने पिकअप वैन में क्रूरतापूर्वक भरे तीन गाय दो बछड़े बरामद किए। गाय-बछड़ों को कामधेनु गोशाला बिरमावल भिजवाया है। पिकअप (एमपी 14 जीबी 0375) के आरोपी चालक दिलीप पिता भारतसिंह नि. धुंधड़का एवं कैलाश पिता मोहनलाल ग्वाला नि. रामटेकरी मंदसौर के खिलाफ बिलपांक थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
ज्यादतीका आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार
रतलाम | शादीका झांसा देकर युवती का देहशोषण करने के आरोपी रेलकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी महेश पिता सेवाराम मालवीय नि. ताजपुर (उज्जैन) को बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी विवेक चंदेल के सामने पेश किया। न्यायालय ने उसे 29 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
बाइकचालक घायल
रतलाम | गीतामंदिर के पास मैजिक की टक्कर से बुधवार दोपहर बाइक चालक घायल हो गया। घायल लक्ष्मीनारायण पिता शंकरलाल पाटीदार (50) नि. जड़वासाकला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।