सहकारी संस्थाओं के पेंशनर करेंगे आंदोलन
सहकारी संस्थाओं के पेंशनर करेंगे आंदोलन
रतलाम | सहकारीसंस्थाओं के पेंशनर विभिन्न मागों को लेकर जिला प्रदेश स्तर पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इसके लिए रणनीति बनाई। सरकार ने पेंशनरों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई हैं। इससे पेंशनरों में आक्रोश है। सेठ उमरावमल गुप्ता सभागृह में हुए अधिवेशन में पेंशन का एरियर भुगतान करने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अपेक्स बैंक के पूर्व प्रबंध संचालक श्रीरामशरण शर्मा, शरद जोशी, रामचंद्र गोयल मौजूद थे।