- Hindi News
- चिकित्सा सेवा में निजी अस्पतालों की भागीदारी जरूरी
चिकित्सा सेवा में निजी अस्पतालों की भागीदारी जरूरी
रतलाम| चिकित्सासेवा सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं छोड़ी जाए। निजी अस्पतालों को भी भागीदारी निभाना चाहिए। ये बात डॉ. एसएम शर्मा की स्मृति में श्रद्धा अस्पताल काटजूनगर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. राजेश शर्मा ने कही। शिविर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चला। दिनभर में 300 से अधिक मरीजों का इलाज किया। डॉ. एमबी शर्मा, डॉ. ईश्वरदास, डॉ. बीबी गुप्ता, डॉ. स्मिता शर्मा, डॉ. नलिनी भट्ट, भाग्यश्री भट्ट आदि मौजूद थे।