पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अिभयान चला कार्रवाई करेंगे

अिभयान चला कार्रवाई करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारी वाहनों से रहवासी परेशान

शहीदचौक से धानमंडी की तरफ जाने के रास्ते पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही और जमावड़ा रहता है। लोहार रोड पर दोपहर बाद तो यहां टांसपोर्ट नगर जैसा माहौल हो जाता है। मुख्य बाजार होने से यहां लोगों की आवाजाही रहती है लेकिन भारी वाहनों के कारण यहां पैदल चलना तक मुश्किल है। रहवासी विनोद जैन ने बताया दोपहर में लोडिंग वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहता है, बावजूद वे ट्रैफिक पुलिस की नजर बचाकर जाते हैं।

राजस्व कॉलोनी

राजस्वकॉलोनी क्षेत्र रहवासी होने के बाद भी लोडिंग वाहन जाते हैं। यहां बिना अनुमति घंटों वाहन खड़े रहते हैं। इनके कारण रहवासी परेशान होते हैं। कॉलोनी के नीरज वाघेला ने बताया कई बार शिकायतें की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वाहन चालकों से कुछ कहो तो झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।

वेदव्यास कॉलोनी

हाटरोड पर आबकारी कंपाउंड वेदव्यास कॉलोनी में अघोषित टांसपोर्ट नगर बन गया है। 9 से ज्यादा टांसपोर्ट कार्यालय खुल गए हैं। दिन-रात यहां भारी वाहनों की आवाजाही होती है। नतीजतन क्षेत्र में कई गोदाम भी खुल गए हैं। रहवासी बलराज देशबंधु, विजयकांत मांडोत, विनीत जैन इस संबंध में कई शिकायतें कर चुके हैं। देशबंधु ने बताया 2013 से अब तक एक दर्जन से ज्यादा पत्र प्रशासन सीएम ऑनलाइन पर शिकायतें की हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। निगम ने कॉलोनी विकसित होने के समय ही आदेश दिया था कि रहवासी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही हो लेकिन इस पर आज तक अमल नहीं हुआ। इसलिए अब न्यायालय की शरण लेंगे।

^नगर में दोपहर के समय भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। जिन रहवासी क्षेत्रों में लोडिंग वाहन जा रहे हैं वहां अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे। रहवासी क्षेत्रों में अघोषित ट्रांसपोर्ट क्षेत्र नहीं बनने दिए जाएंगे। इसके लिए ट्रांसपोर्टरों की बैठक लेकर चर्चा करेंगे। जे.के.दीक्षित, डीएसपी-यातायात

वेदव्यास कॉलोनी में आबकारी कंपाउंड पर खड़े लोडिंग वाहन।