पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डामर प्लांट चालू नहीं, सड़कों के लिए करना होगा इंतजार

डामर प्लांट चालू नहीं, सड़कों के लिए करना होगा इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{102 सड़कें बनना हैं शहर में, पहले रैनी सीजन गया अब प्लांट बंद

सिटीरिपोर्टर | रतलाम

डामरीकरणके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। डामर प्लांट चालू नहीं होने से फिलहाल डामरीकरण शुरू होने के आसार नहीं हैं। अगर काम शुरू होने से पहले निगम चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई तो डामरीकरण अटक सकता है।

शहर में 102 सड़कें बनना हैं। पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा की आचार संहिता से नहीं बन सकीं। इसके बाद रैनी सीजन गया। 15 जून से 15 सितंबर तक के लिए डामरीकरण पर बैन लग गया। सोमवार बैन का आखिरी दिन था। अभी डामर प्‍लांट (हॉट मिक्स प्लांट) चालू नहीं हुए हैं। इससे इस माह डामरीकरण शुरू होना मुश्किल लग रहा है। इसके बाद निगम चुनाव की आचार संहिता से काम टल सकता है।

येप्रमुख सड़कें बनना हैं- जवाहरनगरसे गांधीनगर तक, न्यू रोड से लोकेंद्र टॉकीज चौराहा तक डालूमोदी बाजार से दिलबहार चौराहा तक, कोर्ट चौराहा से गीता मंदिर तक, पैलेस रोड से नगर निगम तक।

असमंजस में ठेकेदार

मौजूदानिगम परिषद के कार्यकाल का अंतिम दौर चल रहा है। साल के अंत में चुनाव होना है। ऐसे में ठेकेदार दुविधा में हैं। वे कोई भी ठेका लेने से कतरा रहे हैं। उन्हें डर है कि अभी ठेका लेने से पैसा अटक सकता है। वजह ठेका मौजूदा परिषद के कार्यकाल में होगा और जब पैसा लेने का समय आएगा तब तक नई परिषद जाएगी। नई परिषद पुराने के कार्यों के भुगतान में अड़ंगे लगा सकती है। ऐसे में जिन सड़कों के डामरीकरण के वर्क ऑर्डर हो चुके हैं वे भले ही अटकें लेकिन नए काम होना मुश्किल हैं।

प्लांटचालू होने पर बनेंगी सड़कें

महापौरशैलेंद्र डागा ने बताया कई प्रमुख सड़कें बन चुकी हैं। बाकी भी जल्द बनेंगी। बारिश के कारण अभी डामर प्लांट चालू नहीं हुए हैं। दो-चार दिन धूप निकली तो चालू हो सकते हैं। तब डामरीकरण हो सकेगा। साल के अंत तक सभी सड़कों का डामरीकरण हो जाएगा।

न्यू रोड-लोकेंद्र टॉकीज मार्ग का डामरीकरण भी अटका हुआ है।