पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फांसी से ही हुई थी िववाहिता की मौत

फांसी से ही हुई थी िववाहिता की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगढ़के पास खानिया का टापरा में सोमवार को मृत विवाहिता का मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मंगली पति रमेश भाभर (32) नि. खानिया का टापरा की मौत फांसी लगने से हुई। पेट में चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम डॉ. अभय ओहरी, डॉ. सुधा राजावत डॉ. कृपालसिंह राठौड़ की पैनल ने किया।

पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पति ने अंतिम संस्कार किया। मंगली के भाई लक्ष्मण नि. आंबापाड़ा ने आरोप लगाया कि सेड़े के विवाद को लेकर जेठ नंदू ने मंगली के साथ मारपीट की। लक्ष्मण ने नंदू उसके परिवार वालों को मंगली की मौत का जिम्मेदार बताया। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने बताया मंगली के गुप्तांग पर चोट के निशान नहीं हैं। मूत्राशय बाहर आने से खून निकला। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।