पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में इस बार दो कवि सम्मेलन

मेले में इस बार दो कवि सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14दिनी कालिकामाता मेला 25 सितंबर से शुरू होगा। निगम मंच पर रोज रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस बार दो कवि सम्मेलन (2 4 अक्टूबर को) होंगे। मेले का समापन 8 अक्टूबर को होगा। निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। झाली तालाब का रंग-रोगन किया जा रहा है।

विकासकार्यों की प्रदर्शनी भी-बाजार समितिकी बैठक मंगलवार को निगम में हुई। समिति प्रभारी संदीप यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में म्यूजिकल फाउंटेन में रोज इत्र डालने, मेला क्षेत्र में सफाई के इंतजाम करने सहित कई निर्णय हुए। परिषद के कार्यों की प्रदर्शनी भी मेले में लगेगी। इसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

कब क्या आयोजन

25 सितंबर शुभारंभ, कालिकामाता सेवा मंडल की बालिकाओं का गरबा नृत्य।

26 सितंबर भजन निशा

27 सितंबर नाट्य रूपांतरण भजन संध्या

28 सितंबर अरुण बक्षी नाइट

29 सितंबर फाल्गुनी ब्रम्ह भट्ट नाइट

30 सितंबर प्रिया पाटीदार नाइट

01 अक्टूबर प्रतिभासिंह बघेल नाइट

2 अक्टूबर कवि सम्मेलन

3 अक्टूबर आतिशबाजी, रावण दहन

4 अक्टूबर क्षेत्रीय कवि सम्मेलन

5 अक्टूबर ऑर्केस्ट्रा

6 अक्टूबर अनन्या मिश्रा नाइट

7-8 अक्टूबर महापौर टैलेंट शो