पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 848 मकान के लिए और जमीन मांगी

848 मकान के लिए और जमीन मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | ईश्वरनगरमें 848 मकान के लिए ननि ने प्रशासन से 1.65 हेक्टेयर जमीन और मांगी है। निगमायुक्त ने कलेक्टर को पत्र लिखा। जमीन मिलने पर राजीव आवास योजना का प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकेगा। राजीव आवास योजना के पहले चरण में ईश्वरनगर में 848 मकान निर्माण की प्लानिंग है। प्रशासन ने 20 जनवरी 14 को 5.09 हेक्टेयर जमीन अलॉट की थी। इसे कम बताते हुए निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने कलेक्टर को पत्र भेजा है। कलेक्टर ने नियमानुसार जमीन अलॉट करने की बात कही।