चुनाव जीतना है तो घर-घर पहुंचो
नगरीयनिकाय चुनाव जीतना है तो घर-घर पहुंचना होगा। इसके लिए 25 सितंबर से पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं को मशक्कत करना होगी। यह सीख वरिष्ठों ने भाजपा की जिला बैठक में दी।
संत कंवरराम सिंधु नगर स्थित गुरुनानक भवन में मंगलवार सुबह 11.30 बजे बैठक हुई। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत पार्टी पर विश्वास के कारण देश में जनता ने भाजपा की सरकार बनाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सरकार जनप्रतिनिधि के माध्यम से कार्यकर्ता जनता को योजनाओं का फायदा दिलाएं। खासकर जन-धन योजनाओं का। मप्र राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने कहा कार्यकर्ता सेवाभावी हैं। जीत का सूत्रधार हैं। इन्हीं के परिश्रम के बल पर जनहितैषी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। विधायक प्रदेश कोषाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने कहा नगरीय निकाय चुनाव जीतना है तो हमें घर-घर पहुंचना होगा। सहकारिता चुनाव में भी संगठन शक्ति का परिचय देना होगा। घर-घर पहुंचने कार्यकर्ताओं के विश्वास के दम पर ही जीत मिलेगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान के 18 सितंबर के दौरे के संबंध में चर्चा हुई। भाजपा नेता कैलाश सूर्यवंशी की हत्या की निंदा कर श्रद्धांजलि दी गई। संचालन महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया। आभार महामंत्री क्रांति जोशी ने माना।
इन्होंनेभी विचार रखे-पूर्व स्वास्थ्यराज्यमंत्री महेंद्र हार्डिया, महापौर शैलेंद्र डागा, जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, बैठक प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, विभागीय संगठन मंत्री ब्रजेश चौरसिया, विधायक संगीता चारेल, जितेंद्र गेहलोत, मथुरालाल डामर सहित अन्य।
येनहीं आए -रतलाम-झाबुआ सांसददिलीपसिंह भूरिया, उज्जैन-आलोट सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय। पदाधिकारियों के अनुसार भूरिया डाॅ. मालवीय नईदिल्ली में मीटिंग डॉ. पांडेय शाजापुर जिले के प्रभारी होने के कारण नहीं सके।
संभागबनाने का प्रस्ताव पारित-शहर विधायकचेतन्य काश्यप ने रतलाम को संभाग बनाने का प्रस्ताव रखा। इसे पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
एक पूर्व एमआईसी सदस्य हुए नाराज
एकपूर्व एमआईसी सदस्य मंगलवार को भाजपा की जिला बैठक में नाराज दिखाई दिए। उन्होंने लंच के दौरान कई लोगों के सामने निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के बर्ताव को लेकर नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधि के खिल