पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक महीने में जांच पूरी होनी थी, शुरू भी नहीं हुई

एक महीने में जांच पूरी होनी थी, शुरू भी नहीं हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीवगांधी सिविक सेंटर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे स्वीमिंग पूल में डूबने से मेरे बेटे राघवेंद्र पालीवाल की 15 सितंबर 2013 को मौत हो गई थी। तत्कालीन कलेक्टर राजीव दुबे ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। एक महीने में जांच रिपोर्ट पेश करने का कहा था। एक साल बाद भी मजिस्ट्रियल जांच शुरू नहीं हो सकी। जांच के सिलसिले में किसी प्रकार का सूचना पत्र मिला। यह पीड़ा बताई कोठारी वास के आशीष पालीवाल ने। उन्होंने कलेक्टर डॉ. संजय गोयल से मजिस्ट्रियल जांच जल्द कराने की गुजारिश की। राजकोट (गुजरात) में कारोबार होने के कारण बार-बार आने-जाने में परेशानी भी बताई। कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच जल्द पूरा करने के लिए सैलाना एसडीएम एस.के. मिश्रा को निर्देशित किया। सैलाना एसडीएम संयुक्त कलेक्टर आर.के. नागराज ने जनसुनवाई में लोगों की शिकायत सुनी।

सैलानाजनपद सीईओ को हटाने की मांग -सैलाना जनपदपंचायत अध्यक्ष इंदिरा खराड़ी सहित 13 सदस्यों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर सीईओ वी.के. गुप्ता को हटाने की मांग की। उन्होंने सीईओ पर सामान्य प्रशासन समिति की मीटिंग बुलाकर सदस्यों से बदसलूकी का आरोप लगाया।

पट्टेदेने की गुजारिश-बरबड़ क्षेत्रके शंकरलाल डिंडोर ने जन शिकायत निवारण विभाग जिला प्रशासन को आवेदन देकर मजदूर तबके के लोगों को जमीन के पट्टे देने की मांग की।

सड़कनिर्माण में भेदभाव का आरोप-नगर सुधारन्यास की कॉलोनी (23 बी) के दौलतराम बंदोडिय़ा सहित अन्य रहवासियों ने सड़क निर्माण में भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने गली नंबर 1 में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा बजट के अभाव में रोड अधूरी छोड़ने का आरोप लगाया।

जातिप्रमाण पत्र के लिए ग्रामीण हो रहे परेशान-दंतोडिया| जातिप्रमाण पत्र के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। सुरेश पाटीदार ने बताया पहले जो जाति प्रमाण पत्र बनाया था। उसे रिजेक्ट किया जा रहा है और डिजिटल प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। ग्रामीण इसे बनाने के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों के साथ शिक्षक भी परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर से नियमों को शिथिल करने की मांग की।

57 हितग्राहियों को पट्टे देने की मांग

होमगार्डकॉलोनी के नंदकिशोर चौहान ने 57 हितग्राहियों को सरकारी जमीन के पट्टे देने की मांग की। उन्होंने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर स्कूल निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराने की मांग की। चौहान ने महीनों पहले दिए