पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकाग्रता से ही मिलती है सफलता

एकाग्रता से ही मिलती है सफलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओंके लिए सबसे बड़ा आदर्श स्वामी विवेकानंद है। विदेशी चिंतकों ने भी अपनी किताबों में लिखा है कि यदि भारत को समझना है तो स्वामी विवेकानंद को समझो। उनकी जैसी एकाग्रता थी वैसी हर युवा में होना चाहिए। मन और बुद्धि को विकारों से दूर रख लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ते रहना चाहिए। यह बात शिक्षाविद डॉ. राजेश मेहरा ने मंगलवार को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के सेमिनार में कही। ’स्वामी विवेकानंद और आज का युवा विषय’ पर मेहरा ने कहा स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन आज युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनके विचार विश्व की अनेक समस्याओं का समाधान करते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. विक्रम दत्ता ने भी संबोधित किया। छात्र धर्मेंद्र पाटीदार एवं प्रियंका गेहलोत ने स्वागत किया। समन्वय डाॅ. नीरज सारवान ने किया। डाॅ. आर.के. मौर्य, डाॅ. शकुंतला जैन, डाॅ. सी.एल.शर्मा, डाॅ. मायारानी देवड़ा, डाॅ. इंदु कटारिया, डाॅ. नमिता आर्य, डाॅ. ललिता मरमट उपस्थित थे।

उपस्थित विद्यार्थी। इनसेट-संबोधित करते डॉ. मेहरा