पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में लगेंगे 25 सीसीटीवी कैमरे

जेल में लगेंगे 25 सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौरजेल में कैदी की गोली मारकर हत्या की वारदात के बाद रतलाम जेल में सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने की तैयारी चल रही है। जेल में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मॉनीटरिंग जेल के गेट कंट्रोल रूम से होगी। वर्तमान में आठ सीसीटीवी कैमरे मेंटेनेंस के अभाव में बंद हैं।

जेल में 20 फिक्स 5 मूविंग कैमरे लगेंगे। एक मूविंग कैमरा जेल के बीच चार दीवारों पर लगेंगे। इनकी विजुअलिटी 500 मीटर होगी। यानी कैमरे से आगे पीछे मिलाकर एक किमी तक नजर रखी जा सकेगी। इनमें नाइट विजन जूम सुविधा भी रहेगी। जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कैमरे इस वित्तीय वर्ष में लग जाएंगे।

दीवारसे फेंकते हैं सामग्री-बंदियों तकसामग्री पहुंचाने के लिए परिचित जेल के बाहर से सामान फेंकते हैं। इससे पहले बंदियों को जानकारी दे देते हैं। सुबह बैरेक से बंदियों को परिसर में छोड़ते हैं तब वे दीवार के आसपास पड़ी सामग्री उठा लेते हैं। जेल अधीक्षक ने बताया इसके लिए दोहरी व्यवस्था है। बाहर लाइट लगवाई है और दीवार के आसपास जेल प्रहरी की ड्यूटी रहती है। जेल के पीछे रहने वाले कर्मचारियों के आने-जाने का रास्ता ऐसा बनाया है कि जेल का चक्कर लग जाता है। ड्यूटी के लिए जेल तक आने वाले जेलकर्मी का राउंड लग जाता है। गेट पर रजिस्टर रखा है जिसमें ड्यूटी पर आने वाला कर्मचारी जेल के बाहर की स्थिति दर्ज करता है। जेल अधीक्षक ने बताया अवैध सामग्री अंदर पहुंचाने या छिपाकर रखने में सहयोग मिले इसलिए इनकी छंटाई करवाई है। बंदियों के परिवार की पृष्ठभूमि की जानकारी भी संबंधित थानों से लेते हैं। अभी जेल में खूंखार प्रवृत्ति का कोई बंदी नहीं है। ऐसा बंदी भी नहीं है जिसपर हमला या हत्या के प्रयास की शंका हो।