छात्राओं को बताए अधिकार
रतलाम| राजनीतिविज्ञान परिषद एवं अधिकार कर्त्तव्य उत्तरदायित्व समिति ने शासकीय कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला की। मुख्य वक्ता जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य सबा खान थीं। उन्होंने छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना समझाई। अधिकार से जुड़े मानव शब्द का महत्व समझाते हुए कहा- अधिकार कर्त्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कर्त्तव्य के बिना अधिकार संभव नहीं। प्राचार्य डॉ. आर.के. कटारे, मीनाक्षी व्यास ने भी संबोधित किया। डॉ. अनिल जैन, डॉ. मदनलाल गांगले, डॉ. सुनीता श्रीमाल उपस्थित रहे।