अंग्रेजी के प्राध्यापक के लिए ज्ञापन
रतलाम|एनएसयूआई केपदाधिकारियों ने शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय में अंग्रेजी की पढ़ाई नहीं होने को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सैयद वुसत जैदी ने बताया कॉलेज में अंग्रेजी के प्राध्यापक नहीं हैं। अगले महीने से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अमित शर्मा, कमलसिंह पंवार, हिमांशु ठक्कर, आयुषसिंह राठौर, मो. आसिफ अब्बासी आदि उपस्थित थे।