सवा 8 करोड़ से बनेगा सीसी रोड
सैलाना | मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान रतलाम प्रवास के दौरान 18 सितंबर को सैलाना नगरीय क्षेत्र की सीसी रोड का शिलापूजन करेंगे। विधायक संगीता चारेल की पहल पर शासन ने गोधुलिया तालाब से आरटीओ बैरियर तक की साढ़े तीन किमी की सीसी रोड के लिए सवा आठ करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। निर्माण एजेंसी मप्र सड़क विकास निगम होगी।
एएसआईबनने पर स्टार लगाया
सैलाना | थानेके प्रधान आरक्षक रज्जाक मोहम्मद मंसूरी पदोन्नत होकर एएसआई के रूप में जिला मुख्यालय गए। पदोन्नति पर एसडीओपी पी.के. नागोतिया थाना प्रभारी डी.पी.एस. चौहान ने स्टार लगाकर सम्मानित किया। स्टाफ ने विदाई दी।