पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आईं संस्थाएं

बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आईं संस्थाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आईं संस्थाएं

रतलाम| कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संस्थाएं आगे आने लगी हैं। जैन सोशल ग्रुप ने यूथ रिलीफ फंड के माध्यम से धन राशि एकत्र की। राशि कश्मीर भिजवाई जाएगी। संस्था अध्यक्ष सौरभ छाजेड़ ने बताया ग्रुप के साथियों ने मिलकर राशि एकत्र की। प्रितेश गादिया, सौरभ नाहर, अमित गौरेचा, नीरज बरमेचा, वैभव रांका आदि मौजूद थे। मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए तत्काल एक लाख रुपए की राशि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा को भेजी। महर्षि दयानंद वैदिक स्कूल की ओर से 15 हजार की राशि भेजी जा रही है। सभा के वरिष्ठ उप प्रधान भगवानदास अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में शहरवासियों से सहयोग करने की गुजारिश की।

70हजार रुपए बांटे-विवाह सहायताऔर िपतृत्व सहायता योजना के तहत मंडी प्रशासन ने 70 हजार रुपए की सहायता जारी की। इसमें 89 को िपतृत्व सहायता और 7 को विवाह सहायता योजना का लाभ दिया गया। विधायक मथुरालाल डामर, मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगौरा, उपाध्यक्ष भानुप्रतापसिंह, हम्माल एवं तुलावटी प्रतिनिधि सुरेंद्र सिहं भाटी, मंडी सचिव आर. एन. सिलावट आदि मौजूद थे।