सीएमएचओ को नर्सेस एसो. ने लिखा पत्र
सीएमएचओ को नर्सेस एसो. ने लिखा पत्र
रतलाम | जिलाचिकित्सालय की सभी नर्सों को क्रमोन्नति सहित विभिन्न लाभ देने को लेकर नर्सेस एसोसिएशन ने सीएमएचओ के नाम पत्र लिखा। एसोसिएशन संरक्षक जफर खान ने बताया शासकीय सेवा में काम करते हुए नर्सों को 20 साल हो गए। उन्हें नियमानुसार क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए। पूर्व में स्वास्थ्य आयुक्त ने नर्सों को निलंबित किया था। उन्हें सीएमएचओ ने बहाल तो कर दिया लेकिन निलंबन अवधि के दौरान की राशि अन्य भत्तों का निराकरण आज तक नहीं हुआ। ऐसे में नर्सों को आर्थिक परेशानियां झेलना पड़ रही है। खान ने बताया परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर स्टाफ नर्सों को दी जाने वाली सुविधाएं शीघ्र दी जाएं। अध्यक्ष उषा फिलीमोन, परामर्शदाता लीनासिंह, अशोक चौहान, स्मिता पटेल, किरण मेहता उपस्थित थे।