15 गांवों की बिजली बंद
क्षेत्रके 15 गांवों की बिजली मंगलवार शाम बंद हो गई। इससे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। मलवासा, हतनारा, रिंगनिया, हेमती नगरा, बड़ौदिया, बाजनखेड़ा सहित 15 गांवों की बिजली शाम 7 बजे गई तो रात तक नहीं आई। ग्रामीण गर्मी और मच्छरों से परेशान हुए। उपकेंद्र धौंसवास के उपयंत्री आर.के. खान ने बताया काला बाउजी ग्रिड की मेन लाइन का तार टूट गया था। उसे सुधारने में समय लग गया।
रतलामको संभाग बनाने की मांग
रतलाम| दिचैंबर ऑफ कॉमर्स ने सीएम शिवराजसिंह चौहान को पत्र भेजकर रतलाम को संभाग बनाने की मांग की। अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ ने बताया शहर में रेल और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी अच्छी है। मैन पावर सहित सारी सुविधा उपलब्ध हैं। इससे संभाग बनाना चाहिए।