पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स महासंघ की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

पेंशनर्स महासंघ की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अफसरोंपर पेंशनरों के प्रति दमनकारी नीतियों अन्यायपूर्ण बर्ताव का आरोप लगाते हुए सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ की क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार से शुरू हो गई। छत्रीपुल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर चौराहे पर महासंघ पदाधिकारियों ने डब्ल्यूआरडी, आईटीआई आदिवासी विकास विभाग की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को महासंघ अध्यक्ष एम.एल. तिवारी लता बक्षी भूख हड़ताल पर बैठी। बी.एल. चंडालिया खलील अहमद ने बताया एक बाबू की सलाह पर सेवानिवृत्ति के एक साल बाद भी तीन कर्मचारियों को पेंशन, ग्रेच्युटी अन्य राशि का भुगतान नहीं किया। मांगों का निराकरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 25 सितंबर से आमरण अनशन शुरू होगा।

आजये क्रमिक भूख हड़ताल पर - गोपालशर्मा, विश्वबंधु जोशी।

18को सीएम को ज्ञापन देंगे - महासंघसंभागीय सचिव कैलाश पाठक ने बताया मांगों के निराकरण के लिए 18 सितंबर को सीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।

डॉ. आंबेडकर प्रतिमा के समीप क्रमिक भूख हड़ताल करते पेंशनर्स।