पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फूल मंडी हमारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | फूलमंडी हमारी है। नगर सुधार की योजना क्र. 24 में 1985 में हमें भूखंड आवंटित किए थे। इससे हमें कब्जा दिलाया जाए। सब्जी मंडी आड़तिया संघ संघर्ष समिति ने यह मांग मंगलवार को नगर निगम से की। समिति सदस्यों ने बताया हम फूलों का व्यापार करना चाहते हैं लेकिन कुछ लोगों ने टीनशेड पर कब्जा कर रखा है। इससे व्यापार शुरू नहीं कर पा रहे। उन्हें हटाया जाए। भेरूलाल, सादत भाई, फिरोज खान, नवाब, उस्मान, मो सलीम सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

हमेंप्रशासन ने जगह उपलब्ध कराई - फूलकारोबारियों ने बताया पहले भुट्टा बाजार में कारोबार करते थे। सब्जी मंडी सैलाना बस स्टैंड में शिफ्ट होने पर प्रशासन ने हमें हरमाला रोड पर जगह उपलब्ध कराई। प्रशासन के कहे मुताबिक व्यापार कर रहे हैं। व्यापार के एवज में निगम शुल्क भी लेता है।