पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठित रहेगा समाज तो ही हो सकेगा विकास

संगठित रहेगा समाज तो ही हो सकेगा विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकार हर वर्ग के विकास पर ध्यान दे रही है। प्रदेश के विकास के लिए समाज को संगठित रहना होगा, तभी स्वर्णिम मध्यप्रदेश का सपना साकार होगा।

यह बात अभा सेन समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पी बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने मंगलवार को सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में कही। पहली बार आए वर्मा का बस स्टैंड से जुलूस निकाला गया। सामुदायिक भवन में समारोह हुआ। विशेष अतिथि विधायक जितेंद्र गेहलोत थे। वर्मा गेहलोत का भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र हिंगड़, मांगीलाल अजमेरा ने सम्मान किया। सोहनलाल जादव, मांगीलाल सेन, मदनलाल सेन, कैलाश भाटी, ईश्वरलाल सेन, संजय सेन मौजूद थे। वीरपुरा, गुर्जरबर्डिया, गोठड़ा, बर्डियागोयल, खजुरिया, छायन, जंगली लसुड़िया के ग्रामीण शामिल हुए।

सेन समाज अध्यक्ष अरविंद वर्मा विधायक का सम्मान करते हुए।