पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भांजी को बचाने में विकलांग मामा भी डूबा

भांजी को बचाने में विकलांग मामा भी डूबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलपांकके पास बदनारा में 6 वर्षीय भांजी को बचाने के प्रयास में विकलांग मामा भी तालाब में डूब गया। हादसा मंगलवार दोपहर 3 बजे का है। पुलिस ने शाम को बदनारा निवासी लक्ष्मी पिता कानजी (6) उसके मामा दिनेश पिता गोविंद (30) के शव निकालकर कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजे। टीआई आर.सी. कोली ने बताया दिनेश दोनों पैर से विकलांग था। मामा-भांजी मवेशी चरा रहे थे। पानी पीने लक्ष्मी तालाब किनारे गई और पैर फिसलने से डूबने लगी। तालाब की पाल पर बैठे मामा ने देखा और शोर मचाकर घिसटते हुए तालाब के किनारे पहुंचा। पानी में डूबती भांजी को बचाने के प्रयास में वह भी डूब गया।