- Hindi News
- इन्वेस्टर मीट में नजर आएंगे रतलाम के बैट बॉल
इन्वेस्टर मीट में नजर आएंगे रतलाम के बैट-बॉल
रतलाम| इंदौरमें 8 से 10 अक्टूबर के बीच होने वाली इन्वेस्टर्स मीट में रतलाम के बैट-बॉल भी नजर आएंगे। मीट में स्टॉल लगाने के लिए उद्योगपतियों उद्योग विभाग द्वारा मांगी अनुमति पर राजधानी में मुहर लग गई है। यह पहला मौका है जब रतलाम की कोई स्टॉल इन्वेस्टर मीट में नजर आएगी। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक हरीश त्रिपाठी ने बताया बैट-बॉल के साथ तीतरी की वाइन भी रहेगी। यहां रतलाम में उद्योग क्यों शुरू किया जाए, इसकी जानकारी भी होगी।
खाड़ीदेश अमेरिका तक जाते हैं बैट-बॉल-इनोवेटिव स्पोर्ट्सइंडस्ट्रीज में बनने वाले बैट-बॉल देश के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, दुबई, कनाडा, वेस्टइंडीज अमेरिका तक जाते हैं। बॉल की क्वालिटी अच्छी बैट की लकड़ी दमदार होने से विदेशों में खूब डिमांड है। इंडस्ट्री के कुश अवतानी ने बताया स्टॉल लगने से रतलाम का नाम रोशन होगा और शहर को फायदा होगा।