पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3.4 किलोमीटर बायपास 15 महीने में 3 मीटर भी नहीं बना

3.4 किलोमीटर बायपास 15 महीने में 3 मीटर भी नहीं बना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
3करोड़ से ज्यादा की अनुमानित लागत वाला 3.4 किलोमीटर बंजली-सेजावता बायपास का काम 15 महीने पहले शुरू हुआ था। यह टू-लेन मार्ग इस साल मार्च में बन जाना चाहिए थे लेकिन अब तक तीन मीटर भी नहीं बन सका है। बारिश के कारण प्रस्तावित बायपास बदहाल है। इस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार है।

शहर को भारी वाहनों से मुक्ति दिलाने के लिए शासन ने 2013 की शुरुआत में 3.40 किमी बंजली-सेजावता टू-लेन बायपास को मंजूरी दी थी। रतलाम-बांसवाड़ा टू-लेन महू-नीमच फोरलेन को जोड़ने वाले बायपास के निर्माण पर 3.34 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत आएगी। बायपास निर्माण का ठेका जून-जुलाई 2013 में पीडब्ल्यूडी ने बंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी उज्जैन को दिया था। अनुबंध की शर्तों के अनुसार यह 9 महीने (मार्च-2014) में तैयार होना था। काम शुरू हुए 15 महीने हो चुके हैं लेकिन अब तक नहीं बन सका है। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मिट्टी की जो लेयर बिछाई थी वह भी बारिश भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दब गई है। प्रस्तावित बायपास पर गहरे गड्ढे टेपर के कारण इस पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में बंगला कंस्ट्रक्शन की साइट पीडब्ल्यूडी दफ्तर पर कई दफा संपर्क किया, लेकिन जिम्मेदारों के संबंध में जानकारी देने में सभी कन्नी काटते रहे।

6महीने लेट- अनुबंधके अनुसार बायपास निर्माण 6 महीने लेट हो चुका है। बताया जा रहा है माइनिंग परमिशन सहित अन्य कारणों से यह स्थिति बनी। जानकारों की मानें तो बायपास निर्माण में 3 महीने से ज्यादा लग सकते हंै।

10पुल-पुलियाएं-बंजली-सेजावता बायपासपर छोटी-बड़ी 10 पुल-पुलियाएं एक रेलवे क्रॉसिंग है। पुल-पुलियाओं का काम लगभग पूरा हो चुका है। सीआरएम (क्रेशर मेटल मटेरियल) की शुरुआत नहीं होने से बायपास ऊबड़-खाबड़ है।

फटकारा था कलेक्टर ने

लोसचुनाव के बाद कलेक्टर ने सड़क निर्माण में देरी को लेकर पीडब्ल्यूडी निर्माण एजेंसी को फटकार लगाई थी। माइनिंग परमिशन का हवाला देने पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया था कि अनुबंध में कहीं भी यह जिक्र नहीं है कि माइनिंग की परमिशन दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहीं से भी मटेरियल का इंतजाम करने की हिदायत दी थी। हालांकि बाद में माइनिंग डिपार्टमेंट को निर्देशित कर अनुमति दिलाई थी।

सीईस्तर पर कार्रवाई

^बंजली-सेजावताबायपास मार्च 2014 में तैयार होना जाना था। माइनिंग स