सनावदा में गोवध का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सिरूखेड़ीरोड पर सनावदा में पोल्ट्री फॉर्म के सामने गोवध के मुख्य आरोपी मजीद शेरानी को पुलिस ने बजरंगनगर से गिरफ्तार किया। स्टेशन रोड थाने से उसे शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी के.सी. मेड़ा के सामने पेश किया जहां से 1 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। प्रकरण में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। स्टेशन रोड टीआई राजेशसिंह चौहान ने बताया तीन और आरोपियों के नाम सामने आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। अपराध में उपयोग हुई एक जीप (एमपी 09 बीए 6638) भी मजीद के पास से जब्त हुई है।
आरोपी मजीद शेरानी