पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाकिमबाड़े के सामने किया चोरी का प्रयास

हाकिमबाड़े के सामने किया चोरी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाकिमबाड़े के सामने शुक्रवार तड़के चोर दो मकानों में घुसे। घरवालों के जागने पर जूते-चप्पल छोड़कर भाग गए। लोगों ने शांतिदूत को फोन लगाया तो जवाब मिला ‘तुम्हें गलत फहमी हो गई है, कोई रिश्तेदार आया होगा।’ भाजपा नेता ने कॉल किया तो एक घंटे बाद पुलिस पहुंची।

हाकिम बाड़ा के सामने शकील पिता अकील अहमद का मकान है। मकान में बाहर की सीढ़ियों से चोर पहली मंजिल पर पहुंचे। मकान की गैलरी कूदकर चोरों ने पड़ोसी श्रीराम शर्मा के मकान का दरवाजा खोला। चोरों को अंदर घुसता देख चौराहे पर खड़े ऑटो चालक अजीत भल्ला दीपू ने श्रीराम को आवाज लगाई। घर में घुसे चोर आवाज सुनकर सीढ़ियों से टॉवर पर चढ़े पड़ोसी निगमकर्मी राजेंद्र खत्री के आंगन में कूदे। आंगन का दरवाजा खोलकर पीछे के रास्ते भोई मोहल्ले की तरफ भाग निकले। शकील के मकान की गैलरी में चोरों के एक जोड़ जूते एक जोड़ चप्पल मिले।

भीड़जमा हो गई थी- श्रीरामने बताया सुबह अजीत दीपू ने आवाज लगाई तो मोहल्ले के लोग जाग गए। शोर सुनकर घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। चोरों की तलाश की परंतु वे भाग निकले। शांतिदूत के नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने कहा- देख लो, कोई रिश्तेदार आया होगा। काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो भाजपा नेता मंगल लोढ़ा को बताया। उन्होंने कॉल किया जिसके एक घंटे बाद पुलिस पहुंची।

दरवाजा खोलकर यहां से भागे चोर।