रतलाम। पांच लाख का लोन दिलाने के नाम पर बदमाशों ने एक किसान से 30,600 रुपए ठग लिए। ठगी इटावा माताजी निवासी देवीलाल पिता शंकरलाल गुजराती के साथ हुई। देवीलाल ने मंगलवार को एसपी डॉ. जी.के. पाठक से शिकायत की। उसने बताया अखबार में लोन देने का विज्ञापन देखकर 1 सितंबर को
मोबाइल नं. 0829563847 08295638478 पर संपर्क किया। रमेश नाम के व्यक्ति ने बात की। पांच लाख रुपए के लोन के लिए मतदाता परिचय-पत्र, आधार कार्ड बैंक पासबुक की फोटोकॉपी दो फोटो मंगवाए।
इलाहाबाद बैंक देना बैंक के अकाउंट में 5, 6, 8, 10 11 सितंबर को पांच किस्तों में 30,600 जमा करवाए। इसके बाद 10 हजार रुपए और डालने का कहा और मोबाइल बंद कर लिए। एसपी ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी को जांच कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।