पत्थर बिछाकर लूट की कोशिश
रतलाम। राहगीरों को लूटने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों ने बंजली पेट्रोल पंप के पास सैलाना रोड पर पत्थर बिछा दिए। मंगलवार रात 12 बजे रतलाम रहे बाइक सवार पर पत्थर बरसाए तो उसने पुलिस कंट्रोलरूम सूचना दी। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र टीआई ओ.पी. शर्मा तथा गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची। शर्मा ने बताया बंजली हवाई पट्टी पर पुलिस जवान ड्यूटी पर था। शराब पीने वालों की करतूत है। लूट या मारपीट जैसी घटना नहीं हुई।