पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेटी पोर्टर ने काम रोका, 3 ट्रेन लेट

पेटी पोर्टर ने काम रोका, 3 ट्रेन लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। वेतन नहीं मिलने से नाराज ट्रेन में गार्ड ड्राइवर की पेटी चढ़ाने वाले कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह काम बंद कर दिया। उके आधा घंटा काम बंद करने से तीन मालगाड़ी लेट हो गई। सुबह करीब 9.30 बजे पेटी पोर्टर काम बंद कर प्लेटफार्म 4 पर क्रू लॉबी दफ्तर के सामने जमा हो गए। ये ठेकेदार भगवानदास गुप्ता के कर्मचारी थे।
इनका कहना था एक महीने से वेतन नहीं मिला। ठेकेदार एक-दो दिन का कहकर टाल रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने इन्हें समझाकर काम शुरू कराया। इस दौरान मेन लाइन पर खड़ी तीन मालगाड़ियां 15 से 20 मिनट तक लेट हुईं। पीआरओ जेके जयंत के मुताबिक काम रुकने से गाड़ियां प्रभावित नहीं हुईं। अधिकारियों ने स्थिति संभाल ली थी।
पेटी पोर्टर ने क्रू-लॉबी के सामने हंगामा किया। इस कारण तीन ट्रेनें मेन लाइन पर गार्ड-ड्राइवर पेटी नहीं चढ़ने से लेट हुईं।

जुलाई में शुरू हुआ था नया ठेका: सूत्रों के मुताबिक पेटी पोर्टर का नया ठेका 28 जुलाई को शुरू हुआ था। जयपुर के भगवानदास गुप्ता ने ठेका लिया है। सुपरवाइजर मोहित ने बताया तीन शिफ्ट में करीब 25 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हें 5500 से 6000 तक वेतन देते हैं। कर्मचारी पारस, दशरथ, चंपालाल, विजय अन्य का कहना है उन्हें अगस्त का वेतन अब तक नहीं मिला। ठेकेदार एक-दो दिन में वेतन देने का कहकर टाल देता है। सुपरवाइजर का कहना है अगस्त में सभी को एडवांस दिया था। बकाया रुपए जल्दी दे देंगे।
वेतन नहीं मिलने के कारण थे नाराज, वरिष्ठ अधिकारियों ने समझाया ।