- Hindi News
- माय फ्रेंड गणेशा चित्रकला प्रदर्शनी आज से
माय फ्रेंड गणेशा चित्रकला प्रदर्शनी आज से
दैनिकभास्कर की माय फ्रेंड गणेशा चित्रकला स्पर्धा की चुनिंदा ड्राइंग की प्रदर्शनी बुधवार से गायत्री टॉकीज के फन बज में लगेगी। शुभारंभ विधायक चेतन्य काश्यप करेंगे। इसका अवलोकन बुधवार गुरुवार को सुबह 11 से शाम शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा। प्रदर्शनी आमजन के लिए हैं। स्पर्धा में 5 हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों का चयन चित्रकला विशेषज्ञ निर्णायक मंडल की सदस्य शीला व्यास डॉली भटनागर ने किया। स्पर्धा में तीन वर्ग (प्रायमरी, मिडिल हायर सेकेंडरी) में प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी वर्ग में सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ कृति का चयन किया।