रतलाम | ऑडिटोरियमके लिए कॉमर्स कॉलेज के पास प्रस्तावित 90 हजार वर्गफीट जमीन को प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने निगमायुक्त सोमनाथ झारिया को पत्र भेजकर जमीन की राशि जमा कराने का कहा है। राशि जमा होने पर जमीन अलॉटमेंट की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।