चाकू मारा, पति सास-ससुर पर प्रकरण
रतलाम| पतिसास-ससुर ने मारपीट कर सब्जी काटने के चाकू से घायल कर दिया। घायल बहू को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ईश्वरनगर में मंगलवार सुबह 9.30 बजे हुई घटना में रुखसाना पति अकरम शाह (20) के हाथ में चाकू से चोट आई थी। रुखसाना की रिपोर्ट पर महिला थाने में ससुर मुंंशी शाह पति मो. शाह, सास सईदा बी, पति अकरम के खिलाफ मारपीट धारदार हथियार से चोट पहुंचाने का प्रकरण दर्ज किया। रुखसाना ने बताया सुबह पति से 6 माह की बेटी के लिए दूध लाने का कहा था। इसे लेकर सास ने विवाद किया तीनों ने मारपीट की।
पशुचिकित्सालय के चालक के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण-रतलाम| पशुचिकित्सालय में पदस्थ चालक के खिलाफ ऑफिस की महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। अजाक थाने में आरोपी चालक सुरेश सिंह नि. आनंद कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।