- Hindi News
- 2 अक्टूबर को रेलवे के अफसर भी लगाएंगे झाड़ू
2 अक्टूबर को रेलवे के अफसर भी लगाएंगे झाड़ू
पीएम की मंशा के मुताबिक विशेष सफाई अभियान की तैयारी की रेलवे ने
सिटीरिपोर्टर | रतलाम
गांधीजयंती (2 अक्टूबर) को रतलाम रेल मंडल के अधिकारी भी झाड़ू हाथ में लेकर सफाई करते नजर आएंगे। रेल मंत्रालय से आए निर्देश के मुताबिक इस दिन मंडल में विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसमें अधिकारी से लेकर निचले स्तर के कर्मचारी तक की भागीदारी जरूरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी दफ्तरों में स्वच्छता अभियान चलाने का संदेश दिया है। रेलवे ने इस पर अमल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 2 अक्टूबर को पूरे दिन सफाई अभियान चलेगा। रेल मंत्री दिल्ली में अभियान शुरू करेंगे। जोनल डिवीजन स्तर के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर अभियान चलाएंगे। निर्देश के मुताबिक प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी को इसमें भागीदारी करना है। डीआरएम ल. वेंकटरामन ने बताया अभियान की प्लानिंग की जा रही है। सभी को इसमें शामिल होना है।
यहांचलेगा अभियान- मंडलके सभी स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, रेलवे अस्पताल, ट्रैक सभी दफ्तर।