- Hindi News
- रतलाम, इंदौर, देवास, खंडवा नगर निगम के चुनाव नवंबर में
रतलाम, इंदौर, देवास, खंडवा नगर निगम के चुनाव नवंबर में
रतलामऔर इंदौर नगर निगमों के चुनाव नवंबर में कराए जाएंगे, जबकि भोपाल नगर निगम के चुनाव दिसंबर में होंगे। अधिसूचना अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगी।
यह जानकारी मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम ने दी। नवंबर में रतलाम, इंदौर, ग्वालियर के अलावा खंडवा, देवास, सागर, बुरहानपुर, रीवा, सतना, कटनी और सिंगरौली नगर निगम समेत 62 नगर पालिका और 208 नगर परिषद के चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। यहां चुनाव की तारीख 15 से 25 नवंबर के बीच होने की संभावना है।