पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लेट-लतीफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधा घंटा लेट रवाना हुई मेमू

सिटी रिपोर्टर | रतलाम

दाहोदजाने वाली मेमू मंगलवार को सुबह करीब आधा घंटे की देरी से रवाना हो सकी। अपडाउनर्स ने गार्ड के कोच पर जाकर विरोध जताया। सुबह 8.05 बजे आने वाली मेमू करीब 20 मिनट की देरी से 8.25 बजे रतलाम पहुंची। इसे 8.35 बजे रवाना होना था लेकिन 8.40 तक नहीं चली। नाराज अपडाउनर्स गार्ड के पास पहुंचे। उनका कहना था गार्ड पेटी समय पर नहीं आने से ट्रेन रवाना होने में देरी हुई। हालांकि रेलवे ने इस बात की पुष्टि नहीं की। सीनियर पीआरओ जेके जयंत का कहना है ट्रेन भोपाल मंडल से ही देरी से आई थी। रतलाम मंडल में ट्रेन लेट नहीं हुई।

समयबदला फिर भी फायदा नहीं

मेमूट्रेन को जब से भोपाल तक बढ़ाया गया है, तभी से समस्या बढ़ी है। ट्रेन अकसर लेट रही है। इस कारण पिछले दिनों ट्रेन का भोपाल से रवाना होने का समय 30 मिनट पहले किया गया। बावजूद यह रोजाना 20 से 30 मिनट की देरी से चल रही है।