पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये दाग नहीं चाहिए, ठीक से साफ कराओ

ये दाग नहीं चाहिए, ठीक से साफ कराओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीवारोंपर या जमीन पर इस तरह के दाग नहीं दिखने चाहिए। यह ठीक से साफ कराओ।

ये निर्देश एडीआरएम संजय अग्रवाल ने मंगलवार को स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों को दिए। शाम 4 बजे बाद स्टेशन पर पहुंचे एडीआरएम ने प्लेटफॉर्म 4, 5-6 7 का निरीक्षण किया। वे करीब दो घंटे यहां रुके और हर हिस्से को बारीकी से देखा।

जुर्मानेका निर्देश - एडीआरएमने स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना करने के निर्देश वहां मौजूद टीसी को दिए। गंदगी फैलाने वाले दो स्टॉल पर भी जुर्माना करने के निर्देश डीसीएम अजय ठाकुर को दिए। इसके बाद 5 लोगों पर 100-100 रुपए जुर्माना किया गया।

विशेष अभियान की तैयारी

2अक्टूबर को रेलवे में चलाए जाने वाले सफाई अभियान की तैयारी में हर अफसर जुटा है। रविवार को डीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया था। रेलवे कॉलोनियों में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छोटे स्टेशनों की सफाई के लिए मंडल के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंडल में अभी से सफाई की प्लानिंग है ताकि 2 अक्टूबर तक हर हिस्सा चकाचक हो जाए।

एडीआरएम ने मंगलवार दोपहर स्टेशन में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।