पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रि के लिए गुजरात, दिल्ली राजस्थान से रही डिमांड, रोजाना 10 टन फूल जा रहे बाहर

नवरात्रि के लिए गुजरात, दिल्ली राजस्थान से रही डिमांड, रोजाना 10 टन फूल जा रहे बाहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारे फूलों से महकेंगे गुजरात के गरबा पंडाल

गुजरातके गरबा पंडाल रतलाम के फूलों से महकेंगे। नवरात्रि के लिए रोजाना 8 से 10 टन फूल बाहर भेजे जा रहे हैं। मांग बढ़ने से यहां फूल की कीमतों में उछाल आना शुरू हो गया है। तीन दिन में दाम दो गुने बढ़ गए हैं।

रतलाम के फूलों की गुजरात सहित अन्य राज्यों में काफी डिमांड है। नवरात्रि के कारण डिमांड बढ़ गई है। फूल व्यापारी तेजपाल रेणा ने बताया गुजरात में गरबा पंडाल फूलों से सजाने का प्रचलन ज्यादा है। फूलों की रंगोली भी बनती है। इसमें रतलाम के फूलों का बहुतायत में उपयोग होता है। फूल व्यापारी प्रकाश मावर के अनुसार इन दिनों ट्रेन ट्रकों के जरिये रोजाना 8 से 10 टन फूल गुजरात, दिल्ली, राजस्थान भेजा जा रहा है।

क्वालिटीके कारण डिमांड - रतलाममें होने वाले गेंदे की क्वालिटी अच्छी है। यह साधारण गेंदे से ज्यादा दिन तक टिक सकता है। इसलिए इसकी अन्य राज्यों में ज्यादा डिमांड है। नवरात्रि से दीपावली तक मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली महाराष्ट्र तक सप्लाई होता है।

फूलउत्पादक गांव - तितरी,मथुरी, आलनिया, कुआंझागर, रूपाखेड़ा, बखतगढ़, नलकुई, शंकरगढ़, पलसोड़ा अन्य।

पैकिंग करने के पूर्व रखे गेंदे के फूल।

भाव में भी तेजी

उत्पादन एक नजर में

भाव व्यापारियों के अनुसार किलो में।

(नोट- जानकारी कृषि विस्तार अधिकारी के मुताबिक है। उत्पादन क्विंटल में है।)