पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआरडीए के नाम से 51 हजार की धोखाधड़ी

आईआरडीए के नाम से 51 हजार की धोखाधड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंश्योरेंसरेग्युलेरिटी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईआरडीए) के नाम पर दिल्ली से कॉल कर 51 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बैंक खाते में रुपए जमा करवाने के बाद फोन नंबर की तलाश की तो नंबर कनक सॉफ्ट नेट के निकले। ठगी के शिकार नजरबाग बैंक कॉलोनी निवासी दिलीप पिता रघुनंदन व्यास ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। एएसपी प्रशांत चौबे ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिलीप व्यास ने शिकायत में बताया डीएलएफ प्रेमेरिका कंपनी से 5 सितंबर 2012 को बीमा पॉलिसी ली थी। पॉलिसी एजेंट ने बताया था 30 हजार रुपए एक किस्त भरनी है। पांच साल बाद 60 हजार रुपए मिलेंगे। 7 सितंबर 2013 को कंपनी से मिले पत्र में 29,574 रुपए भरने की सूचना मिली तब पता चला एजेंट ने गलत जानकारी देकर पॉलिसी थमा दी। दिलीप ने आईआरडीए को शिकायत की। इसके बाद आईआरडीए से आई कॉल में बताया कि शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। 27 अगस्त को फोन आया और अशोक कुमार केयर ऑफ सोनिया शर्मा पटेल नगर नई दिल्ली के पते पर आईडी और फोटो प्रूफ भेजने का कहा। 30 अगस्त को आई कॉल में बताया पुरानी पॉलिसी का ब्याज और हर्जाने सहित 1 लाख 32 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए पॉलिसी रिन्यू करवानी होगी। पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर व्यास से कॉल करने वाले ने 10 सितंबर को 30 हजार तथा 13 सितंबर को 21,772 रुपए जमा करवाए। 15 सितंबर को आई कॉल में 15 हजार रुपए जमा करवाने का कहा तो व्यास का माथा ठनका। उन्होंने दिल्ली से आए मोबाइल और लैंड लाइन फोन नंबरों की तलाश की। ये नंबर ईस्ट पटेल नगर नई दिल्ली के निकले।

इननंबरों से आए फोन- 011-65653018,011-65653010, 8743905165, 8130109891, 8527084385, 8800410493