रात में घेराबंदी, दिन में खदेड़ने का काम
शहरको आवारा मवेशियों से निजात दिलाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। निगम का अमला चुनिंदा क्षेत्रों से रात में मवेशियों की घेराबंदी कर रहा है लेकिन दिन में मेन रोड से उन्हें गलियों में खदेड़ा जा रहा है। नतीजतन समस्या जस की तस है और लोग परेशान हैं।
भास्कर के रूबरू कार्यक्रम में जनता ने आवारा मवेशियों की समस्या प्रमुखता से उठाई थी। इस पर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कार्रवाई के लिए निगम पशु चिकित्सा विभाग को हिदायत दी थी। बावजूद निगम अधिकारी वरिष्ठों के आदेश पर अमल नहीं कर रहे हैं। निगम अमला रात 10 बजे से देर रात तक बमुश्किल कुछ मवेशियों को ही गोशाला तक पहुंचाता है। दिन में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। निगम ने कुछ कर्मचारियों की प्रमुख रास्तों पर ड्यूटी लगा रखी है। वे मेन रोड से मवेशियों को गलियों में खदेड़ते हैं। कर्मचारी के हटते ही मवेशी फिर सड़क पर जाते हैं।
यहांकर्मचारी हैं तैनात- सैलानारोड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती चौराहा, स्टेशन रोड, डालू मोदी चौराहा, माणक चौक, चांदनी चौक, कोर्ट चौराहा कलेक्टोरेट एरिया आदि।
^शहर में मवेशियों को गलियों में खदेडऩे की व्यवस्था पुरानी है। अब दिन में भी धरपकड़ की जाएगी। शहर को समस्या से निजात दिलाई जाएगी। पेनल्टी रखरखाव का खर्च वसूलने के साथ निगम पशुपालकों से शपथ ले रहा है। इसके बाद ही मवेशियों को छोड़ा जा रहा है। सोमनाथझारिया, निगमायुक्त
अब दिन में करेंगे धरपकड़
मुहिम की स्थिति
तारीख मवेशी
15सितंबर 47
16 सितंबर 37
17 सितंबर 62
18 सितंबर 90
22 सितंबर 50
कांजीहाउस-गोशाला फुल, कम्यूनिटी हॉल में घेरे- मुहिममें अब तक 286 मवेशी ही पकड़े गए हैं। इनसे कांजी हाउस गोपाल गोशाला भर गई। सोमवार को निगम अमले ने मवेशियों को अलकापुरी कम्यूनिटी हॉल में घेर दिया था। इसके कारण आसपास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पेनल्टीसे 32 हजार की आमदनी - मुहिमसे निगम को 32 हजार की आमदनी हुई है। पशु पालकों द्वारा पेनल्टी शपथ पत्र देने के बाद मवेशियों को गोशाला कांजी हाउस से छोड़ा जा रहा है। सोमवार को मवेशियों को छोड़ने से 22,275 रुपए मंगलवार को 10 हजार की आमदनी हुई। (जानकारी- नगर निगम से प्राप्त)
सज्जन मिल रोड पर आईटीआई के सामने पशुओं का जमघट। -फोटो-भास्कर