- Hindi News
- कलेक्टोरेट से कालिकामाता मंदिर तक नो व्हीकल जोन
कलेक्टोरेट से कालिकामाता मंदिर तक नो व्हीकल जोन
रतलाम| नवरात्रिमेले के इंतजाम की खातिर ट्रैफिक पुलिस ने कलेक्टोरेट आनंद कॉॅलोनी से कालिकामाता मंदिर तक नो व्हीकल जोन बनाया है। ट्रैफिक डीएसपी जे.के. दीक्षित ने बताया कालिकामाता मंदिर परिसर मैदान में नवरात्रि मेला चल रहा है। इसके कारण मंदिर तक भीड़ रहती है। आवागमन में दिक्कत के साथ ट्रैफिक समस्या रहती है। नतीजतन शाम 6 से रात 12 बजे तक कलेक्टोरेट आनंद कॉलोनी से कालिकामाता मंदिर को नो व्हीकल जोन बनाया है। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति साइकिल या अन्य वाहन नहीं ले जा सकेगा। काॅन्वेंट स्कूल तिराहा से आनंद कॉलोनी तरफ वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।