पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 घंटे शहर में रहेंगे सीएम

2 घंटे शहर में रहेंगे सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
2 घंटे शहर में रहेंगे सीएम

सिटीरिपोर्टर. रतलाम

सीएम शिवराजसिंह चौहान 18 सितंबर को शहर में 2 घंटे रहेंगे। उनका शेड्यूल तय हो चुका है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने बताया सीएम सुबह 11 बजे आएंगे। हवाई पट्टी से कालिकामाता परिसर स्थित सभास्थल पहुंचेंगे। मंच से लोकार्पण सहित अन्य कार्याें का शिलान्यास कर इंदौर रवाना होंगे। अंतिम दौर तक शेड्यूल में परिवर्तन संभावित है।

प्रोजेक्टउत्थान के काम दिखाने की कोशिश- सीएमके शेड्यूल में भाजपा नेता एक कार्यक्रम और जुड़वाना चाहते हैं। उन्होंने कालिकामाता परिसर से सीएम को एक बस्ती में ले जाने की प्लानिंग की। इसमें वे बस्ती में प्रोजेक्ट उत्थान के काम दिखाना चाहते हैं। हालांकि प्लानिंग शेड्यूल में शामिल करने की संभावना कम है।

सीएमके कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण- सीएमशिवराजसिंह चौहान के 18 सितंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी जोरों पर हैं। कार्यक्रम के लिए कालिकामाता मंदिर परिसर में पंडाल बनेगा। शनिवार को महापौर शैलेंद्र डागा, आयुक्त सोमनाथ झारिया, एसडीएम सुनीलकुमार झा ने तैयारी का जायजा लिया।