रेलकर्मी के खिलाफ ज्यादती का प्रकरण
रेलकर्मी के खिलाफ ज्यादती का प्रकरण
रतलाम.शादीका झांसा देकर अवैध संबंध बनाने पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में एक रेलकर्मी के खिलाफ ज्यादती का प्रकरण दर्ज हुआ। आरोपी महेश पिता सेवाराम मालवीय ताजपुर (उज्जैन) का रहने वाला है। वह रतलाम डीजल शेड में कर्मचारी है। पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी एक महिला के पति का 2012 में निधन हो गया था। वह एनजीओ में काम करती है। काम के सिलसिले में उसे नागदा आना-जाना पड़ता है। ट्रेन में उसकी मुलाकात महेश से हुई और प्रेम संबंध बन गए। शादी का झांसा देकर महेश मार्च 2013 से महिला का देहशोषण करता रहा। महिला ने शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। महिला ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महेश फरार है।