पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपावली बाद 25 हजार तक जा सकता है सोना

दीपावली बाद 25 हजार तक जा सकता है सोना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। दीपावली के बाद सोना 25 हजार रुपए के स्तर को छू सकता है। दाम घटने बाद भी सराफा दुकानों पर इक्का-दुक्का लोग ही खरीदारी के लिए रहे हैं।

1 सितंबर को सोने के दाम 28,400 रुपए प्रति दस ग्राम थे। जो अब 27,400 रुपए हो गए हैं। जेवराती सोने के दाम में गिरावट का रुख है। यह 27,700 रुपए से लुढक़कर 26,700 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। 13 दिन में सोने के दाम 3.5 फीसदी तक कम हुए हैं। आईआईएफएल की ओर से जारी एक रिपोर्ट में भी सोने की कीमतों में गिरावट की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कॉमैक्स पर जल्द ही सोने की कीमतें 1200 डॉलर के नीचे जा सकती हैं। इसका असर घरेलू बाजार पर पड़ेगा और कीमतें नीचे आएंगी।

इसलिए गिर रहे दाम

स्कॉटलैंडके यूनाइटेड किंगडम से अलग होकर एक स्वतंत्र देश बनने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो लंदन से उसकी संपत्ति के बंटवारे की बातचीत शुरू होगी। इस बातचीत में मुख्य रूप से 12.6 बिलियन डॉलर मूल्य के गोल्ड रिजर्व, करेंसी (पाउंड) उत्तरी समुद्र में तेल के रिजर्व का बंटवारा होना है। इसके चलते निवेशक सोने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। इससे दाम नीचे रहे हैं।

ग्राहकीनहीं

सराफाव्यापारी विशाल डांगी ने बताया जब सोने के दाम नीचे आते हैं तो लोगों की धारणा रहती है कि अभी और नीचे आएंगे। ऐसे में वे खरीदी से बचते हैं। भाव में गिरावट के बाद भी बाजार में ग्राहकी नहीं है। दाम में आगे भी गिरावट सकती है। सराफा व्यापारी कीर्ति बडज़ात्या ने बताया दाम घट रहे हैं। खरीदारों के लिए तो यह सुनहरा मौका है लेकिन बाजार में अस्थिरता होने से निवेशकों को निवेश करने से बचना चाहिए।