पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉल कर पासवर्ड पूछा, कम रािश पर डांटा, रुपए जमा हुए तो निकाल िलए

कॉल कर पासवर्ड पूछा, कम रािश पर डांटा, रुपए जमा हुए तो निकाल िलए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। बदमाश ने महिला से फोन पर बैंक खाते के वेरीफिकेशन के नाम पर पासवर्ड पूछा। अकाउंट में सिर्फ 11 रुपए होने पर डांटा। महिला ने पति से कहकर अपने खाते में 11 हजार जमा करवाए तो उसने 10,995 रुपए निकाल लिए। ठगी वेदव्यास कॉलोनी की शबनम पति इब्राहिम के साथ हुई। इब्राहिम कुवैत में टेलरिंग का काम करते हैं।
शबनम ने बताया 5 सितंबर को मोबाइल पर 7761812139 नं. से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। एटीएम नंबर पासवर्ड पूछा। दोबारा कॉल कर खाते में 11 रुपए होने पर डांट लगाते हुए कहा काफी कम रुपए हैं।
ज्यादा जमा करवाओ वरना खाता सीज हो जाएगा। शबनम ने कुवैत फोन कर पति को बताया। इब्राहिम ने 10 सितंबर को 11 हजार जमा करवाए। इसी दिन पासवर्ड पूछने वाले ने 10,995 रुपए निकाल लिए। शबनम ने लिखित शिकायत माणकचौक थाने में दी। टीआई चंद्रभानसिंह चढ़ार ने बताया जांच कर रहे हैं।