पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने घर में लगाई फांसी

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने घर में लगाई फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नयागांव में शनिवार दोपहर इंजीनियरिंग के छात्र ने अपने घर में फांसी लगा ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रविवार सुबह होगा।

मृतक राहुल पिता ओमप्रकाश राठौड़ (18) है। वह योगींद्रसागर इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग का सेकंड ईयर का छात्र था। पिता ओमप्रकाश मेडिकल दुकान पर मां पुष्पलता हिमालय स्कूल में नौकरी करती हैं। राहुल उनका इकलौता बेटा था। पुलिस के अनुसार नयागांव स्थित मकान के दो कमरों में ओमप्रकाश का परिवार आगे के हिस्से में उनके माता-पिता रहते हैं। शनिवार अपराह्न करीब चार बजे पुष्पलता स्कूल से पहुंची तो घर के पीछे का दरवाजा बंद था। खटखटाने पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो घूमकर आगे से अंदर आईं। रसोई में पंखे के हुक पर साड़ी से बंधे फंदे पर राहुल का शव लटका था। दादी आनंदीबाई ने बताया राहुल दोपहर करीब 1 बजे आया और कमरे में चला गया। उन्होंने सोचा राहुल सो रहा है इसलिए वे बाहर बरामदे में बैठकर घर के काम करने लगीं। शाम 4 बजे पुष्पलता ने राहुल को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया।

सब्जी मंडी में हम्माल मृत मिला

सुसाइड नोट नहीं मिला

टीआई ओ.पी. शर्मा ने बताया राहुल के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूछताछ में परिजन ने बताया घर के काम करने का कहने पर वह झल्लाने लगता था। स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया था। आत्महत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

रतलाम. सैलानाबस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में एक व्यक्ति शनिवार सुबह मृत मिला। मृतक जीतमल उर्फ जीतू पिता फत्ताजी भगोरा (40) नि. रेहटकुआं की शिनाख्त उसके भाई दावरिया नि. नामली ने की। पुलिस के अनुसार जीतमल करीब 10 साल से मंडी में हम्माली कर रहा था। दिनभर मजदूरी के बाद रात को यहीं सो जाता था। स्टेशन रोड थाने में मर्ग कायम किया।

राहुल राठौड़