दीनदयालनगर में कार के पहिये चोरी
रतलाम. दीनदयालनगरमेन रोड पर शुक्रवार रात घर के सामने खड़ी कार के दो पहिये चोर खोल ले गए। कार (जीजे 20 एन 9977) दीनदयालनगर निवासी राहुल पिता अशोक शर्मा की है। राहुल ने बताया पांच दिन पहले कार पास में रहने वाले रमेश पटेल से खरीदी थी। पड़ोसी प्रवीण राठौड़ ने सुबह देखा तो जानकारी दी। ड्राइवर साइड के दोनों पहिये निकालकर चोरों ने ईंट लगा दी थी।
सीसीटीवीफुटेज से तलाशेंगे-राहुल नेबताया घर के आसपास दो स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दोनों अंकल बाहर गए हैं। लौटने पर कैमरे के फुटेज देखेंगे। माणकचौक थाने में चोरी की लिखित शिकायत दी है।