पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोवध के 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल

गोवध के 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। सनावदा में खंडहर पड़े पोल्ट्री फॉर्म भवन के सामने मिले मवेशी के अवशेष के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो कुल्हाड़ी, 12 रस्सियां, 4 छुरे और 28 हजार रुपए जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की। पोल्ट्री फॉर्म संचालक रशीद मावावाला को पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी जफर पिता बशीर खान शेरानी (35), असलम पिता भूरिया कुरैशी (25), मुश्ताक पिता लज्जू उर्फ ताज मोहम्मद (20) निवासी शेरानीपुरा, मुन्ना पिता बाबूखां कुरैशी (35), आजाद पिता बाबूखां कुरैशी (20) नि. हाथीखाना चिंगीपुरा को न्यायिक दंडाधिकारी विवेक कुमार चंदेल के सामने पेश किया। आरोपियों को 17 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। प्रकरण का मुख्य आरोपी माजिद पिता जहांगीर नि. थांदला फरार है। मुन्ना और जफर के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।

6 आरोपियों की तलाश, निगरानी में हैं फोरलेन के थाने

आदतन पर हो रही कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने बताया परिवहन के लिए अनुमति लेना आवश्यक है। कई बार व्यवस्था लागू कर पाना आसान नहीं होता क्योंकि अधिकतर खरीददार मवेशियों को पालने के लिए खरीदने वाले हैं। सही व्यक्ति की आड़ में कुछ आपराधिक तत्व अपना काम कर जाते हैं। प्रशासन की निगरानी रहती है। गोवध के आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

लाभ के गणित में बन जाते हैं अपराध के भागीदार

(गोवध के आरोप में गिरफ्तार आरोपी।)