- Hindi News
- श्रीमहालक्ष्मी जन्मोत्सव 16 को, चल समारोह निकलेगा
श्रीमहालक्ष्मी जन्मोत्सव 16 को, चल समारोह निकलेगा
श्रीमाली ब्राह्मण समाज 16 सितंबर को महालक्ष्मी जन्मोत्सव मनाएगा। श्रीमालीवास स्थित धर्मशाला में शनिवार रात समाज की प्रबंध कार्यकारिणी महिला मंडल की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। इसमें चल समारोह निकालने का का निर्णय लिया। रात 12 बजे आरती उसके बाद समाज की महिलाएं सामूहिक उद्यापन करेंगे। समाज अध्यक्ष प्रकाश व्यास, सचिव संजय वोहरा, महिला मंडल की रजनी व्यास, हंसा व्यास, अर्चना जोशी, अलका व्यास, सीमा ओझा, जया व्यास, पुष्पा व्यास सहित अन्य मौजूद थे।
बैठक में चर्चा करते समाजजन।